फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ 17 को कुल्लू में प्रदर्शन

Sat, 08 Nov 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शोषण मुक्ति मंच के जिला अधिवेशन में बनाई रणनीति
विज्ञापन

प्रदर्शन आयोजित करने को लेकर किया कमेटियों का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर 17 नवंबर को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन होगा। शनिवार को जिला मुख्यालय के शहीद अशोक भवन में आयोजित शोषण मुक्ति मंच के जिला अधिवेशन में रणनीति तैयार की।
आयोजन की तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन किया। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं। अधिवेशन की अध्यक्षता शोषण मुक्ति मंच से जुड़े नील चंद, कोली समाज के डाॅ. आनंद, राम चंद और कुब्जा देवी ने की। अधिवेशन का उद्घाटन शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार ने किया। इसमें प्रदेश में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न, भेदभाव तथा दलित अधिकारों पर हो रहे हमलों पर चर्चा की गई। आशीष ने कहा कि शासन, प्रशासन की निष्क्रियता और संवेदनहीनता इन घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। अब समय आ गया है कि दलित समाज ही नहीं बल्कि हर न्यायप्रिय व्यक्ति इस लड़ाई में आगे आए। इन मसलों पर 17 नवंबर को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। निर्णय लिया कि आने वाले महीने में हर गांव और पंचायत स्तर पर शोषण मुक्ति मंच की समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें नील चंद संयोजक, डाॅ. आनंद और राम चंद सह संयोजक बनाए गए। इस अवसर पर नील चंद, डाॅ आनंद, राम चंद, हिमाचल किसान सभा और मजदूर संगठन से जुड़े नारायण चौहान, राजेश ठाकुर ने भी सक्रिय रूप से साथ देने का संकल्प लिया। मंच ने रोहडू के जागला में दलित छात्र पर अमानवीय अत्याचार और हमीरपुर में दलित महिला के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें