पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इस धंधे का पर्दाफाश किया। रविवार शाम को पुलिस ने मालरोड में देह व्यापार से जुड़े गिरोह के पांच लोग दबोचे। इनमें एक महिला दिल्ली और दो पंजाब की शामिल हैं। पुरुषों में 29 वर्षीय विश्वदेव पुत्र धर्म चंद, निवासी बढ़ई तहसील और जिला कुल्लू, 23 वर्षीय सूरज, पुत्र कर्ण कुमार जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। ये पर्यटकों के साथ सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस को इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो पूछताछ की। इसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है, जबकि चार लड़कियां रेस्क्यू की गई हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।