खराहल (कुल्लू)। जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों को खराहल स्कूल में सम्मानित किया गया। खराहल विद्यालय के खिलाड़ियों ने 100, 200, 300, 1500, 3000 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक और रिले दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट खेल दिखाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कहा कि खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाने के लिए सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तृषा, सुहानी, मुस्कान, सुनीरा, ईशा, पूजा, ऋषभ, अमन, नितिन, कुलदीप, हीरा लाल और डीपीई देवचंद ठाकुर को सम्मानित किया गया। संवाद