फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

Sat, 05 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकेंद्र कुल्लू में डीएवी स्कूल मौहल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस मौके पर रीजनल डायरेक्टर मंडी जोन एसपी आरोड़ा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक केएस गुलेरिया ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इस दौरान फिल्मी डांस कर भी बच्चों ने अभिभावकों और अध्यापकों का मन मोहा। छात्रों ने हिमाचली गीत जुग जीओ धारा रेओ  गुजरो प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा नेपाली डांस, राजस्थानी डांस और वीहू नृत्य पेश किया। इस मौके पर डीएवी मनाली के प्रधानाचार्य सुरजीत राणा, सुंदरनगर डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित सहित स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें