फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बौध ग्रंथ लेकर निकाली शोभायात्रा

Mon, 12 May 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के बौद्ध गोंपा में बुद्ध जयंती के अवसर पर बौद्ध लामाओ का पारम्परिक छम नृत्य करते हुए।-संव
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से तीन किलोमीटर दूर स्थित बदाह गोंपा में बुद्ध जयंती हर्षोल्लास से मनाई। आचार्य डिमेद नेगी समारोह में मुख्यातिथि थे। सबसे पहले सुबह छोग पूजा की गई।
विज्ञापन

इसके लिए बदाह गोंपा के गुरुजी की अगुवाई में शाढ़ाबाई महाविहार के पावन लामागणों ने पूजा की। बौध ग्रंथों के साथ बदाह गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद आचार्य डिमेद नेगी ने महात्मा बुद्ध के उपदेश, शिक्षा और सिद्धांत पर प्रवचन दिया। हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर स्कूल बटाहर बिहाल के नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। प्रेस सचिव एनजी बौद्ध ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बुध जयंती पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के तौर पर भंडारा चखा। कहा कि पहले छोग पूजा और उसके बाद शोभायात्रा इस समारोह का आकर्षण रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें