फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतलीकूहल सब्जी मंडी का शिलान्यास

Tue, 13 Sep 2016 10:02 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सब्जीमंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को पतलीकूहल की नई सब्जी मंडी का शिलान्यास किया। पतलीकूहल-नग्गर रोड़ पर बन रही यह सब्जीमंडी 8 ़15 बीघा भूखंड पर बनेगी। हालांकि कुल्लू फलोत्पादक मंडल और आढ़ती संघ ने इस भूखंड से सटी ब्यास नदी के किनारे खाली पड़ी 12 बीघा भूमि को भी सब्जी मंडी के नाम करने का आग्रह किया। प्रतिभा सिंह ने मंच पर बैठे एपीएमसी के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा को इस कार्य का एक साल में पूरा करने को कहा। जिससे अगले साल नई फसल आने तक नई मंडी में कारोबार शुरू किया जा सके। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बंदरोल में आधुुनिक सब्जीमंडी के निर्माण को सौ करोड़ से किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले बुकलेट भी वितरित किए। उन्होंने मौजूद लोगों से सरकार रिपीट करने का आग्रह भी किया। इस मौके पर भुवनेश्वर गौड, हरिचंद शर्मा, शबनम तनवर, नवीन तनवर, विद्या नेगी, महेंद्र उपाध्याय, हीरालाल, अरूणा ठाकुर, राजेश शानू, चेतराम नेगी, कमलकांत विक्की, भगत राम, मौनिका, पूर्णचंद ठाकुर और राजगीर महंत समेत कई लोग मौजूद रहे।

कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ऊझी घाटी में लोकल सब्जी मंडियों का ट्रेंड मंडल के भवन माहिली में 1995 में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया। जिसने आज इतना बड़ा आकार ले लिया है। पतलीकूहल सब्जी मंडी के आढ़ति संघ के प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि पतलीकूहल में एक बीघा भूमि में निर्मित पुरानी सब्जी के फोरलेन की जद में आने से आढ़ति संघ सड़क पर आने कगार पर पहुंच गया था, लेकिन सरकार की मदद से उन्हें भूखंड मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें