फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पात्र मतदाता तक मतदान सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता : किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव ग्रामीण लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से ही जनविश्वास और लोकतांत्रिक सहभागिता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक मतदान की सुविधा सुनिश्चित की जाए। यह बात उपायुक्त किरण भड़ाना ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बैलेट पेपर, चुनावी सामग्री, वोटर ओरिएंटेशन बोर्ड, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। उपायुक्त ने निर्वाचन अधिकारियों से लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा बनाए रखने और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग देने की अपील भी की। इस दौरान एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर अलिशा चौहान, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया और नायब तहसीलदार शेर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें