कुल्लू। बार एसोसिएशन कुल्लू के चुनाव विवादों में घिर गए हैं। एक धड़े ने बुधवार को कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई तो दूसरे धड़े ने इस चुनाव में इलेक्शन कमिश्नर की भूमिका निभा रहे अधिवक्ता की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन पर व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
उधर, चुनाव में मनमानी करने के आरोपों से घिरे अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने चुनाव के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया को अमल में लाया है। उन्होंने सारे आरोपों को निराधार बताया।
दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिवक्ता चुनेश्वर ठाकुर ने इलेक्शन कमिश्नर पर आरोप लगाया है कि उन्हें इलेक्शन कमिश्नर के तौर पर बार एसोसिएशन की ओर से किसी भी तरह से अधिकृत नहीं किया गया था। उन्होंने अपनी मर्जी से चुनाव करवाने की कोशिश की है। इसके विरोध में 150 अधिवक्ताओं ने बैठक बुलाकर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विवाद को देखते हुए बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक जनरल हाउस बुलाकर अब अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र ठाकुर को चुना है जो विवाद पूरा होने तक कार्यभार संभालेंगे। संवाद