फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 रुपये तक लुढ़का प्लम का दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। कुल्लू में प्लम की सीजन जोरों पर है। जिले की विभिन्न मंडियों में प्लम की खेप बढ़ने की वजह से कीमतों में भी गिरावट आई है। ऐसे में बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले प्लम 70 रुपये प्रति किलो बिका था। लेकिन सोमवार को बंदरोल सब्जी मंडी में 15 रुपये तक दाम लुढ़के हैं। इससे बागवान मायूस हैं। जिला कुल्लू में सेंटा रोजा किस्म का प्लम विभिन्न मंडियों में भारी मात्रा में पहुंच रहा है। अधिक खेप पहुंचने से दामों पर असर पड़ा है। कुल्लू की मंडियों में सुपर श्रेणी के प्लम की 50 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बोली लगी। इस साल प्लम की फसल अधिक है। जिला कुल्लू में 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्लम की पैदावार हो रही है। उत्पादन उम्दा होने के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में बागवानों को प्लम के दाम कम मिल रहे हैं। पिछले साल सेंटा रोजा 95 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका था। घाटी में प्लम उत्पादक अनूप भंडारी, अनिश ठाकुर, अखिल राणा, अशोक ठाकुर, सुनू राम, सुरेश पुजारी, सुशील, रोशल लाल, ज्ञान ठाकुर ने कहा कि सोमवार को प्लम के दाम में थोड़ी गिरावट आई है। इससे बागवानों को नुकसान हुआ है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सोमवार को प्लम की बहुत ज्यादा खेप पहुंचने से 10 से 15 रुपये तक दाम में गिरावट आई है। सुपर श्रेणी का प्लम 50 से 60 रुपये तक बिका है। फूलगोभी 30 से 35 और मटर 40 से 50 रुपये तक बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें