फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कंधारी अनार के दाम में 35 रुपये का उछाल

विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में अनार के बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम। अनार की पेकिंग करने में जुटे कामगार
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में कंधारी अनार के दाम में वीरवार को अचानक 35 रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। पिछले दिनों 105 रुपये प्रति किलो बिक रहा कंधारी अनार अब 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अनार के दाम में तेजी से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन के चलते बाजार में अनार की मांग बढ़ने और मंडी में इसकी आमद कम होना दामों में उछाल का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बागवान हरि सिंह नेगी, नारायण सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद और निक्का राम ने बताया कि इस बार अनार के दाम किसानों को अब तक अच्छे मिल रहे हैं। अब कंधारी अनार के दाम में अचानक आई तेजी से उन्हें और राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बेहतर दाम मिलने से बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और अनार की फसल उनके लिए लाभ का सौदा साबित हो रही है।
भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती ईशान चौधरी, गुलशन, रामपाल, वीर सिंह और व्यापारी अशोक बाबू, सोनू चौहान, मोहित राठौर और रामप्रसाद ने बताया कि नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में अनार की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही मंडी में अनार की आमद भी लगातार घट रही है। मांग और आपूर्ति में अंतर बढ़ने के कारण दामों में तेजी आई है। कारोबारियों का कहना है कि यदि मंडी में अनार की आमद इसी तरह कम रही और मांग बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में इसके दाम में और उछाल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

अनार के बढ़ते दामों ने इस सीजन में बागवानों को बड़ी राहत दी है। बेहतर कीमत मिलने से बागवानों को अपनी मेहनत का अच्छा मेहनताना मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें