फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाटी प्रतियोगिता में भृगु ऋषि स्वयं सहायता समूह अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में वन्यजीव प्रभाग की ओर आयोजित वन्यजीव सप्ताह बुधवार को संपन्न हो गया है। सैंज के रोपा स्थित वन विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम को महिला मेले के रूप में भी मनाया गया। इसमें क्षेत्र के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना रहा। सप्ताह के दौरान जागरूकता रैलियां, प्रदर्शनियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने लोकगीत, नाटी और नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नाटी प्रतियोगिता में भृगु ऋषि स्वयं सहायता समूह पचयाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। भगवती स्वयं सहायता समूह शांघड़ दूसरे और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह धर्मेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान में आशापुरी घाट ने प्रथम, भृगु ऋषि स्वयं सहायता समूह पचयाड़ी ने द्वितीय तथा भगवती स्वयं सहायता समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
माइम प्रतियोगिता में वन मित्र, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क विजेता रहे। नाटक में आशापुरी महिला मंडल घाट ने बाजी मारी। कुर्सी दौड़ में हुकमी देवी, आशापुरी महिला मंडल घाट विजेता रहीं, जबकि घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी सचिन शर्मा, हंसराज, तिलकराज, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें