फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरा : नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू हेलिपैड तक पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित लाहौल-स्पीति जिले के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू हेलिपैड तक पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। इसके साथ ही नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू हेलिपैड तक 100 से अधिक अस्थायी टेंटों और ढाबों को हटा दिया है। लाहौल में होने वाली पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन पर भी पाबंदी लगाई गई है। पर्यटन सीजन के बीच लिए गए इस फैसले से सिस्सू क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह थम गई हैं जबकि इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है।
विज्ञापन

अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू झील तक सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियां 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि राष्ट्रपति के 28 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। इसी के तहत अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू हेलिपैड तक पर्यटकों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
इस संबंध में तहसीलदार विकास कुमार ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों के बाद क्षेत्र में संचालित सभी अस्थायी ढाबों को बंद कर दिया है। इसके अलावा जिपलाइन, पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग समेत सभी एडवेंचर गतिविधियों को भी फिलहाल स्थगित किया है। लाहौल-स्पीति पुलिस भी राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सहयोग की अपील गई है कि निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें