फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर दशहरा की तैयारियों में जुटे कारकून

Fri, 30 Sep 2016 10:23 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
Padnoi Devta - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला के ऊझी घाटी के हरिपुर का दशहरा (बांठड़ा) भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए घाटी के देवी-देवताओं के हरियानों और आयोजकों ने तैयारियां शुरू तेज कर दी है। वहीं दशहरा में अपनी प्रस्तुति देने के लिए ऊझी घाटी के विभिन्न गांव के महिला मंडलों ने रिहर्सल करना शुरू कर दी है। इस दौरान हरिपुर के युवाओं द्वारा खेल प्रेमियों के लिए वालीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, पहाड़ी रेस का भी आयोजन किया जाएगा। विजेता रहने वाले टीमों व प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


11 से 15 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले हरिपुर दशहरा का शुभारंभ रथयात्रा के साथ शुरू होगा। आयोजक ठाकुर माधोराय कमेटी के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि दशहरा का आयोजन पारंपरिक तरीके से किया जाएगा। इसमें घाटी के देवी देवता भी शरीक होंगे। हरिपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, अमर नाथ तथा बालकृष्ण ने बताया कि हरिपुर दशहरा को बनाने के लिए गांव के साथ-साथ क्षेत्र के युवा व महिलाओं को पूरा सहयोग रहता है। ठाकुर माधोराय के सम्मान में मनाए जाने वाले हरिपुर दशहरा में घाटी के सैकड़ों लोग भाग लेकर दर्शन लेते हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव में खेलों के अलावा हरिपुर कलाकेंद्र में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें