फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुकानें समेटने की तैयारी, ग्राहकों को लुभाने के लिए दाम घटा रहे व्यापारी

विज्ञापन
कुल्लू की अस्थाई मार्केट में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सर्दियों की दस्तक के साथ ही ढालपुर में लगी अस्थायी दुकानों पर खरीदारी का दौर तेज हो गया है। दशहरा उत्सव के दौरान सजी दुकानों पर अब 21 नवंबर तक ही कारोबार हो सकेगा। ऐसे में लाहौल, पांगी और कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से हर दिन सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। लोग गर्म कपड़ों से लेकर रजाई, कंबल और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान खरीद रहे हैं। वहीं, दुकानें समेटने के दिन नजदीक आते देख व्यापारी भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सामान के दाम घटा रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्रामीणों को उम्मीद है कि यहां उन्हें बाजार से कम दाम पर जरूरत का सामान मिल जाएगा। इसी आस में लोग परिवार सहित खरीदारी कर रहे हैं। उधर, अस्थायी दुकानों के कारोबारियों के पास अब दुकानें समेटने के लिए कम दिन बचे हैं। ऐसे में कई व्यापारी कुछ सामान पर दाम कम कर रहे हैं, ताकि बचा हुआ स्टॉक निकाल सकें।
व्यापारी मान सिंह, जीवन, अशोक, देवराज, पवन और संजय ने बताया कि इन दिनों लोग सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले सामान की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें दुकानें महंगे किराये पर मिली हैं। इसके बावजूद वे देश के विभिन्न राज्यों से कारोबार करने यहां पहुंचे हैं। अब दुकानें समेटने का समय नजदीक है। ऐसे में खाली हाथ लौटने के बजाय कुछ नुकसान उठाकर भी सामान बेचना बेहतर है। इससे ग्राहकों को भी कम दाम पर खरीदारी का मौका मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें