फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काजा में आइस हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। काजा में एक हाई-अल्टीट्यूड इनडोर आइस हॉकी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को लेकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल एंड स्पीति (आईएचएएलएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक उपायुक्त लाहौल-स्पीति निवेदिता नेगी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी। बैठक में आईएचएएलएस की अध्यक्ष शिखा सिमटिया ने नेतृत्व किया। उनके साथ एसोसिएशन के कई सदस्य भी उपस्थित थे। इन सदस्यों ने स्टेडियम के तकनीकी और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। आईएचएएलएस के कार्यकारी सदस्य संजीवन रॉय ने एक विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने लद्दाख, देहरादून और पुणे में स्थित आइस हॉकी रिंकों का अध्ययन किया था। रॉय ने इन रिंक की कमियों और चुनौतियों को सामने रखा। उन्होंने बताया कि स्पीति की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के हिसाब से किन चीजों को अपनाया जा सकता है। साथ ही, किन पहलुओं के लिए अलग से समाधान की आवश्यकता होगी, इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का काम शुरू करने से पहले पूरी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें