फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फर्जीवाड़े में रिटायर इंजीनियरों को समन भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुआवजे को लेकर हुए फर्जीवाड़े में जल्द ही विजिलेंस सभी रिटायर इंजीनियरों से पूछताछ करने जा रही है। विजिलेंस सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को समन भेजने की तैयारी कर रही है। फर्जीवाड़े में औरों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा और इसका खुलासा पूछताछ के बाद सामने आएगा।
विज्ञापन

पूछताछ में अगर विजिलेंस संतुष्ट नहीं हुई तो सभी इंजीनियरों के साथ अन्य लोगों को आमने-सामने बिठाकर सवाल जवाब किए जाएंगे। फर्जीवाड़े का केस सामने आने से हर जगह चर्चा का माहौल है। मामला वर्ष 2007 से 2009 में सैंज जल विद्युत परियोजना के निर्माण का है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण हिमाचल सरकार की एचपीपीसीएल ने किया है।
आरोप है कि इस दौरान दो भाइयों की ओर से खरीदी गई जमीन के एक टुकड़े पर घर दिखाकर 15.22 लाख रुपये का मुआवजा लिया था। इसमें एचपीपीसीएल के तत्कालीन तीन इंजीनियरों के भी नाम है जबकि एक निजी इंजीनियर ने इस घर का मूल्यांकन किया था। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को समन भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें