फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में तीन दिन तक बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल केलांग ने मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के चलते तीन दिन तक बिजली बाधित रखने की अधिसूचना जारी की है। इसके चलते क्षेत्र में 22, 25 और 29 जून को विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल केलांग सौरव शाशनी ने बताया कि विद्युत मंडल मनाली की ओर से बजौरा ग्रिड से निर्धारित शटडाउन लिया जाएगा, जिसके चलते विद्युत बाधित रहेगी। हालांकि, थिरोट स्रोत से बिजली आपूर्ति लोड उपलब्धता एवं सिस्टम की परिस्थितियों के अनुसार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों में 11 केवी फीडरों पर पेड़ों की कटाई-छंटाई, जंपरिंग, लाइनों की सैगिंग एवं री-सैगिंग सुधार सहित अन्य आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके चलते शटडाउन सुबह 9:30 से शाम छह बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को 11 केवी सिस्सू फीडर के अंतर्गत सिस्सू से गुशाल तक, 25 जून को 11 केवी बीआरओ फीडर के अंतर्गत नर्सरी से कुथबिहाल और 11 केवी लोते फीडर के अंतर्गत तांदी से रूडिंग तक व 29 जून को 11 केवी दारचा और केलांग फीडर के अंतर्गत केलांग से दारचा तक, जिसमें योचे क्षेत्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें