फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाबा बालकनाथ जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
कुल्लू में बाबा बालक नाथ जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में भगा लेते श्रद्यालू।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। बाबा बालकनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को टिकरा बावड़ी से लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मंदिर अखाड़ा बाजार से शुरू होकर टिकरा बाबड़ी मंदिर परिसर तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी की ओर से इसका आयोजन किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पारंपरिक परिधानों में सजे लोकनर्तक कुल्लू के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य करते नजर आए। झांकी में बाबा बालकनाथ का स्वरूप धारण किए एक बालक भी शामिल रहा, जिसके श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

टिकरा बावड़ी बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि रविवार को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन मनोहर लाल, उपप्रधान ईश अरोड़ा, सचिव संजय शर्मा, अनिल चोपड़ा, मोहन हिमाल, सरदाना, देवेंद्र उप्पल सहित अन्य सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें