भुंतर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कलाकार डाबे राम ने नचाए दर्शक
शिवानी म्यूजिकल ग्रुप ने भी बटोरी तालियां
...
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में मनाए जा रहे जिलास्तरीय मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लाेक कलाकार डाबे राम कुल्लवी के नाम रही। डाबे राम कुल्लवी ने एक से बढ़कर एक गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। डाबे राम कुल्लवी ने देव स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने सेउरा रा निभू बोला सीजन ओ, तारा लाड़ी..., घौर तेरा बांगलू सरला..., झूरी लौड़ी दिला वे बुझणू आलि..., पौटू आलिये भाणजिये..., तेरे से बांकी..., साजन निकलू बेकार औधी बौता चोड़ दिलड़ू... आदि गीत गाए। सांस्कृतिक संध्या में अन्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
पहली सांस्कृतिक संध्या में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इससे पहले नैनासेरी के अजय कुमार, कुल्लू से भूषण सोनी, जल्लुग्रां से दीक्षित वर्मा, ढालपुर से विशाल भारद्वाज, कुल्लू से सोनिया म्यूजिकल ग्रुप, शेर सिंह म्यूजिकल ग्रुप, पाहनाला से लज्जू राम, थानशिवा से अमृता भारद्वाज, भुंतर से सन्नी ने अपनी प्रस्तुति दी।
जतिन, शिवानी म्यूजिकल ग्रुप, गांधीनगर से चंपा और पंकज, सुल्तानपुर से मन्नत कला मंच, कुल्लू से मान चंद, भुंतर से दीपक कुमार ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। संध्या के दौरान दर्शकों का पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ नजर आया। दर्शकों ने सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार, नगर पंचायत भुंतर की प्रधान मीना ठाकुर, नगर पंचायत भुंतर के उपप्रधान अजय किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद