फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रामशिला और भूलंग के जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
कुल्लू के मौहल में साथ सटे जंगल में रात भर लगी रही आग।-संवाद
विज्ञापन
अग्निकांड की घटनाओं में पांच हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला और भूलंग के जंगल में रातभर आग सुलगती रही। इससे करीब पांच हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। बीते शुक्रवार को वन मंडल कुल्लू के रामशिला क्षेत्र में चीड़ के जंगल में आग भड़की। सूखा होने के कारण आग तेजी से फैली। इससे करीब दो से तीन हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा राख हुई है। वन मंडल अधिकारी कुल्लू एंजल चौहान ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जंगल में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, पार्वती वनमंडल के भूलंग क्षेत्र के जंगल में भी शुक्रवार देर रात आग भड़की। आग लगने के कारण चीड के जंगल में दो हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद विभागीय टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। वनमंडलाधिकारी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि भूलंग में चीड़ के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। विभागीय टीमें अग्निकांड से निपटने के लिए तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें