फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डाकपाल ने एफडी के हड़प लिए 2.25 लाख, सैंज थाना में एफआईआर दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

सुल्तानपुर उप डाकघर में करीब एक करोड़ रुपये के गबन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सैंज घाटी के बजाहरा शाखा डाकघर में एफडी के नाम पर 2.25 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आ गया है। 
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डाकघरों में वित्तीय अनियमितताओं का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। सुल्तानपुर उप डाकघर में करीब एक करोड़ रुपये के गबन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सैंज घाटी के बजाहरा शाखा डाकघर में एफडी के नाम पर 2.25 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आ गया है। आरोप है कि शाखा डाकपाल ने ग्रामीणों से सावधि जमा (एफडी) के लिए राशि तो ले ली, लेकिन उसे सरकारी खातों में जमा कराने के बजाय खुद इस्तेमाल कर लिया। मामले में डाक विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी डाक मंडल के वरिष्ठ प्रवर अधीक्षक कंचन सिंह चौहान की शिकायत पर सैंज थाना पुलिस ने शाखा डाकपाल श्रवण कुमार निवासी गांव मनाहरा, डाकघर बजाहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2024 के दौरान चार ग्रामीणों से सावधि जमा (एफडी) कराने के लिए कुल 2,25,000 रुपये लिए गए, लेकिन यह राशि संबंधित सरकारी खातों में जमा नहीं करवाई गई। आरोप है कि डाकपाल ने रकम का निजी उपयोग किया। खाताधारकों को शक न हो, इसके लिए उनकी पासबुक में फर्जी तरीके से एफडी की प्रविष्टियां दर्ज करता रहा। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने के बाद विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) और 336(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफडी धारकों की पासबुक कब्जे में लेकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें