फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हवा में पुल, दांव पर जिंदगी ...प्रशासन तमाशबीन

विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट: भुंतर बाजार से पारला भुंतर को जोड़ने वाले पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा, जहां स्था
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। ब्यास पर भुंतर से पारला भुंतर को जोड़ने वाला पैदल पुल 2023 की आपदा में हवा में लटक गया। पुल तक पहुंचने के लिए बनाई गई अप्रोच नदी की बाढ़ में बह गई।
विज्ञापन

तीन साल बीतने के बाद भी प्रशासन तमाशबीन बना रहा। लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल तक पहुंचना पड़ रहा है। कभी भी हादसा हो सकता है। प्रशासन और नगर पंचायत के दरवाजे खटखटाने के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने पैसे एकत्रित कर पुल को जोड़ने के लिए लोहे का ढांचा तैयार किया। हालांकि यह ढांचा भी सुरक्षित नहीं है फिर भी लोग इससे आवाजाही करने को मजबूर हैं। 2023 की आपदा में नुकसान पहुंचा था। इसके बाद सुध नहीं ली गई। 2024 और 2025 की बरसात में इसे और नुकसान पहुंचा।
......
कारोबार पर असर
ग्रामीण कहते हैं कि पुल को जोड़ने वाले हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के मामले में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। अब बरसात में ब्यास का जलस्तर बढ़ा तो इसे और नुकसान होगा। आवाजाही पर रोक लग सकती है। कारोबारी कहते हैं कि ग्राहक भी अकसर इसी पुल से आते हैं। जब पुल को जोड़ने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है तब से कारोबार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

...
भुंतर और पारला भुंतर को जोड़ने वाले पुल की समस्या को जल्द से हल किया जाना चाहिए ताकि लोगों को आने जाने का सुरक्षित रास्ता मिल सके। अभी लोग जान हथेली पर रखकर पुल से आवाजाही कर रहे हैं।
-राकेश कुमार, स्थानीय निवासी
..
तीन साल से यहां क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को सुरक्षित करने का प्रयास नहीं किया गया है। इससे सिर्फ लोगों को ही परेशानी नहीं बल्कि कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को सहूलियत हो।
-राम लाल, स्थानीय दुकानदार
.......
मामला ध्यान में है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत भुंतर कार्रवाई करेंगे। इसे लेकर उनसे बात की जाएगी ताकि लोगों को आ रही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

-नितेश ठाकुर, तहसीलदार, भुंतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें