केलांग (लाहौल स्पीति)। ऐतिहासिक पोरी मेले का शुभारंभ शोभा यात्रा से होगा। शुक्रवार से तीन दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय पोरी मेले का विधायक अनुराधा राणा शुभारंभ करेंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में अनिल सूर्यवंशी, फुरबु नेगी, एसी भारद्वाज और रवि नेहमा धमाल मचाएंगे। पोरी मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
इस पारंपरिक एवं राज्य स्तरीय मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या संगीत, लोक संस्कृति और हिमाचली कला के रंगों से सराबोर होगी। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका ऐकर्स तथा उदयपुर के नायब तहसीलदार विनय रशपा ने बताया कि पोरी मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय महिला मंडलों, कला मंचों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संवाद