उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वित्तीय, डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। एचआर कंसल्टेंट्स के तत्वावधान में आयोजित इस सत्र में 45 से अधिक विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कॉलेज कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, म्यूचुअल फंड्स, चक्रवृद्धि ब्याज के महत्व और भविष्य की जरूरतों के अनुसार सही वित्तीय निवेश शुरू करने की बारीकियों से अवगत कराया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और वित्तीय नियोजन की समझ हर युवा और शिक्षक के लिए अनिवार्य है। संवाद