फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंद्राघाटी के गोंपथांग और जगदंग में मनाया पोपुणा

विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में सिस्सू कें समीप गोंपाथांग में मनाया गया पोपुणा उत्सव।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की चंद्राघाटी की सिस्सू पंचायत के गोंपथांग सहित जगदंग में देव रीति अनुसार पोपुणा त्योहार मनाया जा रहा है। वीरवार को दोनों गांव में लोगों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर देवालय में एकत्रित हुए और कुल देवता ड्राबला को याद किया। इसके साथ ही लाहौल के आराध्य देवता राजा घेपन और उनके वजीर तिंग्लागुर की भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

लोगों ने भविष्य में फसल, कारोबार आदि सब कुछ ठीक रहे, इसके लिए प्रार्थना की। गोंपथांग वासी अनिल शाशनी ने बताया कि पोपुणा के दिन जगदंग, गोंपथांग में कागज़ पर जली लकड़ी के टुकड़े में गाय और बछडे़ के ऊकेरे चित्र को पारंपरिक धनुष बाण के साथ तीर साधा। सत्तू के बने बकरे को देवी-देवताओं को समर्पित कर प्रसाद ग्रामीणों में बांटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें