फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कार्यों को शीघ्र निपटाएं अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में राजस्व से संबंधित मामलों का समय रहते निपटारा किया जाए ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने वीरवार को राजस्व अधिकारियों को बैठक में यह निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार के राजस्व मामले में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों के शीघ्र निपटाने को कहा। खासकर इंतकाल एवं ऑनलाइन इंतकाल की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पेशल रिलीफ फंड, पीडीएनए, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अन्य राहत मामलों में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, वन अधिकार समिति से जुड़े मामलों तथा पावर प्रोजेक्ट्स को सरकारी भूमि लीज पर देने के विषयों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, कुल्लू के एसडीएम निशांत ठाकुर, मनाली के रमन शर्मा, बंजार के पंकज शर्मा, आनी के लक्ष्मण कनेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें