फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पूजा और अंकुश बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sat, 15 Feb 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज महाविद्यालय के वा​र्षिक समारोह में नाटी प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मैदान में दिखाया अपना दम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शैफाली ने किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरुष वर्ग में अंकुश और महिला वर्ग में पूजा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, अनामिका द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, निशा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, निशा द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, अनामिका द्वितीय रहीं। 1,500 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, अनामिका द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, राजकमल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में राजीव प्रथम, अनीश द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, नवीन द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, रोहन द्वितीय, 1,500 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, राजीव द्वितीय रहे। ऊंची कूद महिला वर्ग में अनामिका प्रथम, निशा द्वितीय और पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, हितेंद्र द्वितीय रहे। लंबी कूद में महिला वर्ग में पूजा प्रथम, अनामिका द्वितीय और पुरुष वर्ग में राजकमल प्रथम, राहुल द्वितीय रहे। ट्रिपल जंप में महिला वर्ग में अनामिका प्रथम, पूजा द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, राज कमल द्वितीय रहे। गोला फेंक में आरती प्रथम, ममता द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में अंशुल प्रथम, मोहित द्वितीय रहे। प्राचार्य डॉ. शैफाली ने कहा कि विद्यार्थी खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें