फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीएनजी के लिए भुंतर, कुल्लू व मनाली में बनेंगे डीकंप्रेशन यूनिट

Sat, 15 Feb 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिले के विभिन्न जगह पाइप के माध्यम से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने की योजना
विज्ञापन

कंपनी को दी है निजी भूमि खरीदने, लीज पर लेने की संभावनाएं तलाशने की सलाह : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में पाइप के माध्यम से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने की योजना है। योजना के कार्यान्वयन के संबंध में शनिवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सस्ता, पर्यावरण अनुकूल एवं एलपीजी से ज्यादा सुरक्षित ईंधन है। कुल्लू में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कार्य का जिम्मा पेट्रोलियम व नेचुरल गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी बोर्ड ने एक कंपनी को दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि कुल्लू के भुंतर में दो स्थानों, कुल्लू शहर में दो, मनाली शहर में तीन स्थानों पर घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पीएनजी की पाइप्ड सप्लाई करने के लिए डीकंप्रेशन यूनिट स्थापित करने की योजना है। कंपनी को अपने स्तर पर निजी भूमि क्रय करने और लीज पर लेने की संभावनाएं तलाशने की सलाह भी दी है। उपायुक्त की ओर से कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि डीसीयू, एलएनजी व सीएनजी प्लॉट लगवाने के लिए खोदाई करते समय जारी मापदंडों का पालन भी किया जाए। लाइन बिछाने की पूर्व सूचना भी लोगों को दी जाए, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें