फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब के बजाय उगाया अनार, सुधरी आर्थिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब के बजाय उगाया अनार, सुधरी आर्थिकी
विज्ञापन

बागवानी से 20 लोगों को रोजगार दे रहे विवेक
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। अनार की बागवानी को तरजीह देकर आर्थिकी सुधरी और इससे 20 और लोगों को रोजगार देने में भी सक्षम बने। यह बात हो रही है भुंतर स्थित पीपल-आगे के निवासी विवेक शर्मा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके क्षेत्र में सेब की फसल अच्छी नहीं हो रही थी। इसके बाद उन्होंने सेब के बजाय अनार के पौधे लगाए और वर्तमान समय में वह अपनी मेहनत और प्रदेश सरकार के सहयोग से सालाना 15 से 20 लाख रुपये के अनार बेच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनके क्षेत्र में सिंचाई के लिए ब्यास नदी से पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें सिंचाई के लिए साल भर पानी मिलता है। इस वर्ष सरकार ने सिंचाई के लिए पानी के टैंकों और पंपों के रखरखाव के लिए 15 लाख रुपये प्रदान किए हैं। इससे क्षेत्रों के लोग एक बड़े पैमाने पर सरकार के सहयोग से अनार की खेती कर रहे हैं। इससे युवाओं को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें