फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचएएस अधिकारी के वीआरएस मांगने पर गर्माई सियासत

Fri, 25 Apr 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने नौकरशाही पर लगाया जनजातीय जिले के अफसरों को प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

सरकार से जांच करने की उठाई मांग, भाजपा नेता बोले - मामले में हस्तक्षेप करें मंत्री जगत नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से संबंध रखने वाले एचएएस अधिकारी की ओर से वीआरएस के लिए आवेदन करने के बाद राजनीति गर्मा गई है।
भाजपा नेताओं ने जनजातीय जिले से संबंध रखने वाले अधिकारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि मामले में मंत्री जगत सिंह नेगी को हस्तक्षेप करना चाहिए। मांग की है कि सरकार इस मामले की जांच करवाए।
उधर, प्रशासनिक अधिकारी संजीव कुमार भोट ने नौकरशाही पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मुख्यसचिव को लिखे आवेदन पत्र में संजीव कुमार भोट ने कहा कि उन्हें दूसरा विमल नेगी नहीं बनना है। वह स्पीति उपमंडल के रंगरीक गांव के रहने वाले हैं। वह साल 1998 बैच के नायब तहसीलदार हैं। उनके मामले को लेकर पूर्व राजनीतिक गलियारों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन


सरकार जनजातीय अधिकारियों को साजिश के तहत प्रताड़ित कर रही है। पहले किन्नौर के रहने वाले इंजीनियर विमल नेगी को प्रताड़ित किया। उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ी। अब लाहौल-स्पीति के एक एचएएस अधिकारी को प्रताड़ित किया जा रहा है। दो साल के भीतर अधिकारी को किन्नौर, डोडरा क्वार, धर्मशाला और अब भरमौर के लिए ट्रांसफर किया गया है। मंत्री जगत सिंह नेगी को मामले ने हस्तक्षेप करना चाहिए।
- रवि ठाकुर, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता

रांगरिक गांव से संबंध रखने वाले स्पीति उपमंडल के एक मात्र प्रशासनिक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों से तंग आकर वीआरएस की मांग की है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में जनजातीय क्षेत्र के अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे पहले प्रताड़ना ने किन्नौर से संबंध रखने वाले विमल नेगी की जान ले ली। मसले पर राजस्व मंत्री जगत सिंह और विधायक अनुराधा को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. राम लाल मारकंडा, पूर्व मंत्री


वीरवार शाम को इस बारे में पता चला था। शुक्रवार को अधिकारी से बातकर उनकी समस्या जानी। इसके बाद अधिकारी की बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से समक्ष रखी। सीएम ने आश्वासन दिया है कि अधिकारी को उनकी इच्छा के अनुसार तैनात किया जाएगा।
- अनुराधा राणा, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें