फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इंसान को इंसान ही रहने दो...गीत से एकता का संदेश

Fri, 25 Apr 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में ए​क्टिव मोनाल कल्चरल संस्थान के रगंकर्मी केहर सिंह ठाकुर के अ​
विज्ञापन
विद्यार्थियों और अध्यापकों ने गीत को किया पसंद
विज्ञापन

ढालपुर में विद्यार्थियों को सिखाई रंगमंच की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में कहानियों की कहानी नाटक का पांचवां मंचन किया गया। एक्टिव मोनाल कल्चरल संस्था रंगमंच के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से रंगमंच गांव-गांव, आंगन-आंगन के तहत नाटकों का मंचन कर रहा है।
शुक्रवार को छात्र विद्यालय के विद्यार्थियों को नाटक के माध्यम से रंगमंच की बारीकियां सिखाई गईं। कहानियों की कहानी नाटक की प्रस्तुति विद्यार्थियों, अध्यापकों और बीएड प्रशिक्षुओं के लिए की गई। एकल अभिनय से रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति गीत इंसान को इंसान ही रहने दो, न लड़े किसी जात की खातिर न हो लड़ाई धर्म की से शुरू की। दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इस गीत को बहुत पसंद किया और सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रकाश ने रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर का कुल्लवी टोपी पहनाकर स्वागत किया। कला अध्यापक अमित कौंडल ने एक्टिव मोनाल कल्चरल संस्था के साथ केहर सिंह ठाकुर की रंगमंच के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तरीय उपलब्धियों को गिनाया। शारीरिक शिक्षा अध्यापक रविंद्र ठाकुर ने कहा कि नाटक जात धर्म छोड़कर इंसान को इंसान ही रहने देने का संदेश देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें