फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी उपचुनाव को लेकर गर्माया सियासी माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मंडी उप चुनाव के लिए जिला कुल्लू में सियासी माहौल गर्मा गया है। सोशल मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने टिकट के लिए दावेदारी जताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि, भाजपा ने अभी मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है। कांग्रेस से प्रतिभा सिंह का टिकट तय माना जा रहा है। कांग्रेस चुनाव समिति ने मंडी संसदीय क्षेत्र से केवल एक ही नाम भेजा है। भाजपा में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीससेन शर्मा आदि के नाम पर चर्चा हो रही है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को समर्थक एक मजबूत प्रत्याशी बता रहे हैं। पूर्व सांसद ने पहले ही अपनी दावेदारी जता दी है। जिला कुल्लू से संबंध रखने भाजपा के कुछ अन्य नामों पर भी कई समर्थक दावेदारी जता रहे हैं। बहरहाल, भाजपा लोकसभा उपचुनाव में टिकट किसे देती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। भाजपा और कांग्रेस के फाइनल प्रत्याशी कौन होंगे, इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उपचुनाव को वर्ष 2022 में होने वाले सेमीफाइनल की तरह लिया जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। उप चुनावों में जीतने वाले पार्टी को आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलेगा। ऐसे में मंडी लोकसभा उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें