अभियान का शुभारंभ आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया। इस अवसर पर कर्ण सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले भर में कुल 393 बूथ स्थापित किए गए थे।
इन बूथों पर कुल 1572 कर्मचारियों के अलावा 90 सुपरवाइजरों की तैनाती भी की गई थी। जिला में पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों के अलावा बाहर से आने वाले सभी बच्चों को भी इस अभियान में कवर किया गया है।
इसके लिए बजौरा चैकपोस्ट, सभी बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा प्रवासी मजूदरों की बस्तियों और झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों में भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।
कर्ण सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और अन्य कर्मचारी इसी अभियान के तहत घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई गई हैं या नहीं। आयुर्वेद मंत्री ने सभी लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर आयुर्वेद मंत्री के साथ सीएमओ डा. वाईडी शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुशील चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।