फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चौकीदारों के लिए बने नीति : घोपला

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर में चौकीदार संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंचायत चौकीदार संघ जिला कुल्लू की रविवार को बड़ाभूईन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष घोपला राम ने की। बैठक में पंचायत चौकीदारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की।
जिलाध्यक्ष घोपला राम ने कहा कि जिन अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को सेवाएं देते हुए सात वर्ष हो चुके हैं, उन्हें दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए। 10 साल सेवाएं पूरी करने वाले पंचायत चौकीदारों को नियमित किया जाए। पंचायत चौकीदारों के लिए अभी तक कोई स्थायी नीति नहीं बनी है, इसलिए पंचायत चौकीदारों के लिए भी स्थायी नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को विकास खंड के तहत आने वाले पंचायत चौकीदारों के चुनाव होने थे, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण यह चुनाव नहीं हो सके। 14 सितंबर को फिर से संघ की बैठक रखी गई है, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उप प्रधान मोहर सिंह, सचिव प्रेम चंद वर्धन, सचिव मंगल चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें