फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 जवान संभालेंगे दशहरा की कमान

Sat, 10 Oct 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव में पुलिस प्रशासन ने संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। गत वर्ष की भांति इस बार पुलिस अधिकारी सुरक्षा को और ज्यादा महत्व देने की योजना में जुट गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जवानों की डिमांड सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस बार 1600 एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, होमगार्ड, बटालियन समेत होमगार्ड दशहरा उत्सव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अतिरिक्त 14 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। वहीं, दशहरा मैदान में 20 स्थायी और 30 अस्थायी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। ये कैमरे हाई क्वालिटी के होंगे। वहीं, जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार बजौरा से लेकर ढालपुर, मनाली तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। वहीं, 15 अक्तूबर से जिला कुल्लू सुरक्षा की दृष्टि से सील किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने दशहरा मैदान को 11 सेक्टरों में बांट दिया है। हर सेक्टर में पुलिस टीम के साथ डीएसपी रैंक का अधिकारी तैनात रहेगा। इस दौरान चरस कारोबारियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। जिलाभर में पुलिस जवान सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात किए जाएंगे। एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि दशहरा उत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।
 उत्सव में विश्वभर के लोग पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1600 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसकी डिमांड सरकार और पुलिस निदेशालय को भेज दी गई है। 15 अक्तूबर से जिला के संभावित ठिकानों पर नाकाबंदी शुरू की जाएगी। इस दौरान संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें