फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस गंभीर : खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी एसपी ने मनाली में सुनी व्यापारियों की समस्याएं
विज्ञापन

बोले, यातायात नियंत्रण के लिए मनाली में पुख्ता इंतजाम, मिलीं रिजर्व
....
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। जिले के कार्यकारी पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद ठाकुर ने कहा कि मनाली में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस गंभीर है। इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सड़क तंग होने और वाहन चालकों के ओवरटेक करने से कुछ स्थानों पर वाहनों की रफ्तार जरूर कम हुई है। वह मनाली में सोमवार को व्यापार मंडल से मनाली की समस्याओं पर चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। चुनाव के दौरान पुलिस बल राज्य से बाहर होने के कारण दिक्कत हुई थी। अब समस्या का काफी हद तक समाधान हुआ है। हाल ही में जिले को पुलिस की तीन रिजर्व मिली है। इनमें से दो रिजर्व मनाली को भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रिजर्व के कुछ जवान मणिकर्ण भेजे गए। 12 जवान भुंतर मेले में तैनात किए हैं। बुधवार से उन्हें भी मनाली में लगाया जाएगा। मालरोड में चलती फिरती दुकानों पर अंकुश लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर समेत कई पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें