फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाले 10,000 सैलानी

Sat, 28 Dec 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद गुफा होटल के पास दृश्य। ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
रात को 12 घंटे बचाव अभियान चलाकर मनाली भेजे 2,000 वाहन
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद अब जाम और फिसलन ले रही सैलानियों की परीक्षा
मनाली में दिन भर रेंगते रहे वाहन, पर्यटकों के लिए बंद रखी अटल टनल

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद जाम और फिसलन सैलानियों की परीक्षा लेने लगी है। सोलंगनाला और पलचान इलाके में शुक्रवार शाम से लंबा जाम लगा है।
रात को 12 घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने लगभग 2,000 वाहन सुरक्षित मनाली पहुंचाए। शनिवार को पर्यटक फोर-बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला के लिए निकले। रात के फंसे लगभग 250 वाहन भी वापस आने लगे तो इससे फिर जाम लग गया। मनाली में दिनभर वाहन रेंगते रहे।
पुलिस ने मौसम को देखते हुए शुक्रवार को अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद कर दी थी। शाम को सोलंगनाला से पलचान तक भारी बर्फबारी हुई। इस कारण 2,000 से अधिक वाहनों में लगभग 10,000 पर्यटक फंस गए। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। फिसलन, वाली जगह पर मिट्टी और पानी डाला गया। इसके बाद वाहन निकाले गए। कई पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला.में छोड़कर पैदल ही मनाली आ गए। कई किलोमीटर चलने के बाद टैक्सी से मनाली पहुंचे। पुलिस ने सुबह लगभग 06:00 बजे तक रेस्क्यू अभियान जारी रखा।
विज्ञापन

सुबह बर्फबारी थमने के बाद फिर पर्यटक सोलंगनाला पहुंचे। आम वाहनों को नेहरूकुंड में ही रोका गया। फोर-बाई-फोर वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। इससे पुनः जाम की स्थिति बन गई। बर्फबारी का दौर जारी रहने से पुलिस को दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस का अभियान जारी है। फोर-बाई-फोर वाहनों में पर्यटक सोलंगनाला तक भेजे जा रहे हैं। अन्य वाहन नेहरूकुंड में ही रोके गए।

स्किड होने से आपस में टकराए वाहन, एक टेंपो खाई में गिरा
बर्फबारी के बाद सड़क पर जमी बर्फ में कई वाहन स्किड होकर आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सोलंगनाला-मनाली मार्ग पर एक टेंपो स्किड होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। वाहनों के आपस में टकराने के कारण भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


बर्फ के बीच पर्यटकों ने की अठखेलियां
बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में पर्यटकों का हुजूम उमड़ गया। हालांकि, पुलिस ने पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड से आगे नहीं भेजा, लेकिन फोर-बाई-फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचकर पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें