फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग

Mon, 19 Jan 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी बढ़ाया
विज्ञापन

ढालपुर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। जिला पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। इस दौरान शक के आधार पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
जिले में बिजली प्रोजेक्टों,अटल टनल रोहतांग सहित अन्य सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर कुल्लू की शांत वादियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने इलाकों में रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। कुल्लू में दो बार मेल के जरिये बम धमाके करवाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। ढालपुर मैदान में 22 जनवरी से परेड की रिहर्सल होगी। इसमें पुलिस के अलावा एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस और एनसीसी की टुकड़ियां भाग लेंगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। बता दें कि ढालपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें