फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंचायत प्रतिनिधियों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत स्तर पर अपराधों की रोकथाम और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। जिला परिषद भवन केलांग में पंचायती राज विभाग की ओर से निर्धारित विषय के तहत कानून संबंधी जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को विभिन्न अधिनियमों के प्रावधानों और उनके सामाजिक महत्व से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने एनडीपीएस अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को इन कानूनों के तहत उनकी जिम्मेदारियों और सामाजिक दायित्वों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कानूनों की जानकारी होने से वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ अपराधों और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम में भी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें