फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस ने लोसर में खोजे लापता पर्यटक

Wed, 11 Jun 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में इंटरनेट और फोन की सुविधा न होने से पुलिस और पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल कुछ पर्यटक अपने घर से पहाड़ की सैर को निकले थे। आठ जून को शैलेंद्र और उनके अन्य चार दोस्तों की लोकेशन अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के समीप पाई गई। उसके बाद सभी परिजनों के संपर्क से बाहर चले गए, जिसके कारण परिजनों ने नौ जून को पुलिस को इस संदर्भ में सूचित किया।
विज्ञापन

एसपी इल्मा अफरोज ने बताया कि इसके बाद तलाशी अभियान के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। आखिरकार पुलिस को लापता पर्यटकों को खोजने में सफलता मिली। लापता पर्यटकों को स्पीति के लोसर में खोजा गया, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। कोकसर से आगे लोसर तक लगभग 100 किमी के दायरे में न तो टेलीफोन और न ही इंटरनेट की सुविधा है। यही कारण है कि जब पर्यटक इस दायरे में आते हैं, तब परिजनों का संपर्क कट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें