फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं लिखा सही से बयान, जांच अधिकारी को बदलें : पीड़ित

Sat, 17 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले में घायल पटवारी भोप सिंह ने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जानलेवा हमले में घायल पटवारी भूप सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जिस कर्मी को जांच के लिए लगाया गया है उन्होंने मेरे बयान को सही से नहीं लिखा है।
मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर लिखने का प्रयास किया गया है ताकि मामला उलझ जाए। यही कारण है कि अभी तक हमला करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच के लिए लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हमलावर अस्पताल के वीवीआईपी कमरे में बैठा है। उसे गिरफ्तार करने के बजाय वीवीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, पुलिस तैनात
कुल्लू। पटवारी-कानूनगो पर हमला करने और अवैध कब्जे के आरोप से घिरे बीडीसी नग्गर के अध्यक्ष क्षेत्रीय अस्पताल के वीवीआईपी कमरा नंबर 305 में दाखिल है। वहां वह पुलिस की निगरानी में रखे गए हैं। जानकारी है कि घटना के बाद उन्होंने तबीयत बिगड़ने की बात कही। इस कारण उन्हें अस्पताल लाया गया और उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें