फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी भूमि में भांग बीजने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 07 Sep 2016 10:00 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
भांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। भांग उखाड़ो अभियान जिला में संपन्न हो चुका है। ऐसे में अब पुलिस निजी जमीन पर भांग मिलने पर मामला दर्ज करेगी। अब पुलिस आंतरिक तरीके और छापामारी कर भांग खेती का पता लगाएगी। भांग मिलने पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने रणनीति बनाने में जुट गई है। 22 सितंबर से लेकर 5 सितंबर तक जिला में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया अभियान के तहत जिला में 5000 बीघा भूमि से भांग को नष्ट किया गया जा चुका है। भांग को नष्ट करने में एसएसबी, पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयंसेवियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक जिला में भांग की खेती का समूल नाश नहीं हो पाया है। दुर्गम क्षेत्रों में अभी तक पुलिस की टीमें नहीं पहुंच पाई है। वहीं पुलिस अब खुफिया सूत्रों के माध्यम से पता लगाने में जुटी है। कौन-कौन सी जगहों पर अभी तक भांग बची हुई है। इन स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमेें नारकोटिक्स सहित दबिश देंगी। चरस का व्यापार करने के लिए बीजी गई सैकड़ों बीघा भांग को नष्ट किया जाएगा। उधर, इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक पद्म चंद ने कहा कि भांग को नष्ट करने के लिए पुलिस अपने स्तर पर एक अभियान शुरू करेगी। अब निजी जमीन पर भांग की खेती की लिखित में शिकायत मिलने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।            
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें