फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हत्या का केस सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एसआईटी जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या केस को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। जेई पर जानलेवा हमले की वारदात पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई है। एक अधिकारी की हुई हत्या से सनसनी फैली है।
विज्ञापन

हत्या के ब्लाइंड केस में पुलिस ने दो दिनों में जलशक्ति विभाग के कई कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। वहीं, पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड तथा डंप डाटा से संबंधित जानकारी लेकर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं और एसआईटी केस को सुलझाने के करीब पहुंच गई है।
आरोपियों पर हाथ डालने से पहले पुलिस सबूत के तौर पर अपने बाजुओं को और मजबूत करना चाहती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि मामले की जांच वैज्ञानिक एवं गहनता से जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। कहा कि जल्द हत्या के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें