फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेंटिंग में नूतन विजेता, सुहानी-तन्मय बने उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन संरक्षक संदीप शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, वनों, जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं। पेंटिंग प्रतियोगिता में नूतन ने प्रथम प्राप्त किया जबकि सुहानी ने द्वितीय तथा तन्मय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (समूह वर्ग) में कनिका का समूह प्रथम रहा। प्रिया का समूह दूसरे और कुमकुम का समूह तीसरे स्थान पर रहा।
आर्ट एंड क्राफ्ट में गिरीराज का समूह अव्वल रहा। तब्बू और उर्मिला का समूह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा है। आर्ट एंड क्राफ्ट के एकल वर्ग में दलीप ने बाजी मारी। प्रिया दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रहीं।
कविता प्रतियोगिता में कनक प्रथम, शेर सिंह दूसरे और कनिका ने तीसरा स्थान पाया। अनामिका ठाकुर एवं आशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान डॉ. पूजा, डॉ. लीना वैद्य, प्रो. सुरेश, डॉ. कविता, डॉ. मनीष तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें