फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया कारोबारी

Mon, 02 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला पुलिस अखाड़ा बाजार के एक बड़े ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर ले गई है। ट्रांसपोर्टर के खिलाफ पंजाब राज्य के पटियाला थाना में एक केस दर्ज है। लिहाजा, पटियाला पुलिस का दल कुल्लू पहुंच गया, जिसने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे काबू कर लिया। एएसपी निश्चिंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अखाड़ा बाजार के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने पटियाला में जमीन ले रखी थी। इस बीच जमीन को लेकर कोई विवाद हो गया। बाद में नौबत मारपीट तक आ गई। लिहाजा, आरोपी मारपीट के बाद पटियाला से कुल्लू आ गया। लेकिन, पटियाला में इसकी एफआईआर दर्ज हो गई। कोर्ट में चालान पेश होने के बाद जब ट्रांसपोर्टर को अदालत से बार-बार अपना बयान देने के समन आए तो उसने वहां जाना गवारा नहीं समझा। लिहाजा, कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जार कर दिया।

 इस पर पटियाला पुलिस उसे खोजती हुई अखाड़ा बाजार पहुंची। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पटियाला पुलिस ने अखाड़ा बाजार में ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी से पहले लोकल पुलिस से संपर्क किया, जिस पर सीआरपीसी के तहत स्थानीय पुलिस के सहयोग से ट्रांसपोर्टर को उसके निवास से गिरफ्तार कर पटियाला पुलिस अपने साथ ले गई है, जहां उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें