फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस और बीआरओ ने बर्फ में फंसे दो लोग किए रेस्क्यू

Sat, 28 Dec 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
किलाड़- उदयपुर सड़क पर धांधल नाले के पास बर्फबारी में फंसे दो लोगों को लाहौल- स्पीति पुलिस व बी - फोटो : आलू की फसल में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति पुलिस और सीमा सड़क संगठन ने किलाड़-उदयपुर-मनाली सड़क धांदल के समीप बर्फ में फंसे दो लोगों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

बर्फ में फंसे दोनों की किस्मत अच्छी रही कि उस बीच मोबाइल फोन का नेटवर्क चला अन्यथा उन दोनों को रात के अंधेरे में बर्फ के बीच माइनस तापमान गुजारनी पड़ती। जानकारी के मुताबिक बर्फ में फंसे दो लोग ट्रक में बिजली के खंबे किलाड़ छोड़ने गए थे। वहां से वह वापस मनाली की ओर निकल रहे थे। इस दौरान उदयपुर से 15 किमी आगे किलाड़ तरफ यह ट्रक चालक और उसका साथी बर्फ में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी तिंदी के प्रभारी मुख्य आरक्षी संजीव को दूरभाष से सूचना मिलते ही त्वरित सीमा सड़क संगठन (94 आरसीसी) के कैप्टन सुनील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और बीआरओ के जवानों ने दोनों को वहां से रात करीब 10:30 वहां से बाहर निकाला और तिंदी विश्राम गृह में ठहराया है। संजीव ने बताया कि हिमपात के चलते वाहन वहीं पर फंसा है। मौसम अनुकूल होते ही वाहन को निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें