फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों की रचनाओं से गूंजा देवसदन

Thu, 04 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित देवसदन में एक दिवसीय बहुभाषीय कवि सम्मेलन का समापन हो गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू की ओर से आयोजित सम्मेलन में कुल्लू तथा मंडी जिले से दर्जनों वरिष्ठ तथा नवोदित कवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा लाल ठाकुर ने की, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार जयदेव विद्रोही, नवल ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया सहित तोवदन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में कवियों ने हिंदी और पहाड़ी भाषा में अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा विभाग समय-समय पर साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक गतिविधियों का आयोजन करता आया है तथा आगे भी निरंतर इसका सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान राजेंद्र पालमपुरी, भगवान प्रकाश, खेम चंद, दुर्गा प्रसाद, तोवदन, नावांग ज्ञालछन बौद्ध, राजपाल कौशल, अक्षय सिंह, प्रणय शर्मा, दिव्य ठाकुर, जिज्ञासा, वीना, सोमलता, दीपक कुल्लवी, श्याम कुल्लवी, कुमुद शर्मा, रोशनी वर्मा, सत्यपाल भटनागर, राज सिंह राज, कृतिका पुरोहित, मोहर सिंह, ईश्वरी दास शर्मा, केशव, सरला चंबयाल, छेरिंग दोरजे, डॉ. सूरत ठाकुर, शिव सिंह पाल, मेघ शर्मा, संतोष, निर्मला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें