फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर बनाने और सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए पीएनबी देगा लोन

Fri, 07 Feb 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में दो दिवसीय हाउसिंग लोन एवं एक्सपो कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने किया कार्यक्रम का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में हाउसिंग लोन एवं एक्सपो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने रिबन काटकर किया।
उपायुक्त ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को उनके सपनों का घर खरीदने और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्तीय सहायता देना है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और ऋण विशेषज्ञ मौके पर ही ऋण से जुड़ीं औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद करेंगे। सरकार भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और सतत ऊर्जा संसाधनों को विकसित करने पर काफी प्रोत्साहन दे रही है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय मंडी के प्रमुख अजीत कुमार पटनायक ने कहा कि मकान बनाने के लिए ऋण और सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण लेने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक का हाउसिंग लोन 8.40 प्रतिशत ब्याज दर और सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए ऋण सात प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध है। सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें