कुल्लू। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू की स्वास्थ्य सूचना अधिकारी निर्मला महंत के कहा कि सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ लेकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद