फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बागन में बाल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्र और छात्रा वर्ग में आयोजित इन स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने टीम भावना और खेल कौशल दिखाया, जबकि दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गति और शारीरिक क्षमता का दमखम दिखाया। खेल मैदान में पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी नियमित भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विद्यालय के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें